उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की करी अपील


गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योर्तिमठ और गोपेश्वर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर देवतुल्य जनता से  निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। 


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। केदारनाथ पुनर्निर्माण हो अथवा बदरीनाथ मास्टर प्लान का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तेजी से किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल में तेजी से कार्य हो रहे हैं जिससे जनता काफी खुश नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और सनातन धर्म को अपमानित करने का कार्य किया है। अब जनता भी कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा पहचान चुकी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधानसभा और लोकसभा की भांति निकाय चुनाव में भी जनता-जनार्दन कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए विकास का कमल खिलाने जा रही है। निश्चित तौर पर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ मिलेगा। 





मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में 19 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र से जुडकर भी जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तमाम कानून लाकर जनता को मजबूत किया है। जल्द ही यूसीसी लागू होने जा रहा है और सशक्त भू-कानून की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। बीजेपी की सरकार में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जिससे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के कार्यों से विचलित है और वह अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता सब जानती है और इनके बहकावे में नहीं आ रही है जिसके चलते कांग्रेस बौखला गई है। जनसभा में जिस प्रकार जनता का समर्थन व विशेषकर मातृशक्ति का आशीर्वाद मिल रहा है, उसे देख कर भाजपा उम्मीदवारों की प्रचंड जीत के प्रति आश्वस्त हूँ।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी नगर निकाय, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा जीत हासिल कर रही है। भाजपा के शासन काल में जो कार्य हुए है। जनता उन पर अपनी मुहर लगाने जा रही है। 

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, बीरेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *