उत्तराखंड की बेटी मुदिता गैरोला का दिल्ली न्यायिक सेवा में हुआ चयन दिल्ली में बनी जज


नई दिल्ली : उत्तराखंड की बेटी मुदित गैरोला का दिल्ली न्यायिक सेवा में चयन हुआ है। उनकी इस कामयाबी पर परिवार और उनके गृहनगर टिहरी के लोग गौरवान्वित है। 

मुदित मूलतः नया विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम धौड़गी, बढ़ियारगढ़ टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है। वह स्व. गिरधर लाल गैरोला के बड़े बेटे सुधीर गैरोला की बेटी है।  

विलक्षण बुद्धि की धनी मुदिता बचपन से ही पढ़ाई में अब्बल रही है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक के बाद आईआईटी खड़गपुर से लॉ की डिग्री हासिल की है। अपनी कड़ी मेहनत से ही वो आज जज बनी हैं। इससे पूर्व उन्होंने हरियाणा न्यायिक सेवा में भी साक्षात्कार दिया है। 

बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार और परिजनों के साथ ही पूरे टिहरी जिले में खुशी का माहौल है। मुदिता के पिता सुधीर गैरोला एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत हुए हैं जबकि माता कल्पना नैथानी गैरोला शिक्षिका हैं। वहीं उनके चाचा मनोज गैरोला न्यूज नेशन समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ के पद पर कार्यरत हैं। 

बेटी की उपलब्धि पर पिता ने बताया कि मुदिता का शुरू से ही जज बनने का सपना था। उसने पूरे समर्पण के साथ इसके लिए तैयारी की थी। इसी वजह से परीक्षा में अच्छी रैंक आई है। मुदिता की इस उपलब्धि पर प्रवासियों सहित उनके पैतृक गांव और क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाई दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *