चमोली खबर : श्री बद्रीनाथ धाम में सामान चोरी करने वाले कुख्यात अंतरराष्ट्रीय “पुष्पा गैंग” के 8 सदस्यों को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख 55 हजार रूपये बरामद


गोपेश्वर : उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से लाखों  श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए चोरों के कई गिरोहो भी यहां सक्रिय हो गए हैं जो यात्रियों के स्नान करते समय या रास्ते में उनका ध्यान भटका कर सामान चोरी कर रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह के 8 सदस्यों को जनपद पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 लाख 55 हजार रूपये और 8 मोबाइल फोन व 8 पर्स बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक चमोली पुलिस को बद्रीनाथ धाम में यात्रियों का ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले गिरोह के होने की गोपनीय सूचना थाना बद्रीनाथ पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस सादे कपड़ों में आम यात्रियों की तरह पूरे क्षेत्र में निगरानी करने लगी। पुलिस ने अपनी सतर्कता और समझदारी व सर्विलांस की तकनीकी सहायता से मंगलवार 05 मई 2025 को शातिर अंतरराष्ट्रीय “पुष्पा गैंग”  के 8 सदस्यों को पड़ा पंचायत पार्किंग आस्था पथ रोड़ बद्रीनाथ से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने बताया कि पुष्पा गैंग के लोग सुबह के समय भगवान के दर्शन के लिए लगी भारी भीड़ में घुसकर लोगों को धक्का देते हुए उनकी जेबें टटोलते और पॉकेट मारियां करते थे। इस गिरोह के सभी सदस्य हवाई और रेल मार्ग से आंध्र प्रदेश से पहुंचे थे। गैंग का लीडर कृष्णा छेदाजा नामक व्यक्ति है। इनसे 2 लाख 55 हजार रूपये नगदी, 8 मोबाइल फोन व 8 पर्स बरामद हुए हैं।

एसपी सर्वेश पंवार ने चोरी का खुलासा कर चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते उनको उत्साहवर्धन हेतु 5000 रु0 नगद पारितोषिक दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने सामान को हमेशा अपनी निगरानी में रखें और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कृष्णा छेदाजा पुत्र वेकेटेश्वर निवासी 13/ 12 बी पट्टाविरामुला कालोनी थाना मंगलगिरी जिला गुंटूर आन्ध्र प्रदेश उम्र 50 वर्ष

2. छेदाला कुष्णा पुत्र रमुलू निवासी म0न0 2-106 निकट रेलवे पुल ताडापली गुटूर आन्ध्र प्रदेश 

3. टेमरालारामाराव पुत्र श्रीनिवास राव निवासी 10-19 नामे बहमणा स्ट्रीट ताडापल्ली आन्ध्रप्रदेश 4- खानागाला गोपी पुत्र नागेश्वर राव निवासी आन्ध्र प्रदेश

4. गुजी नागराज पुत्र कोटेश्वर राव निवासी आन्ध्र प्रदेश

5. रंगाराव पुत्र अंजेय नि० आन्ध्र प्रदेश

6. उमा महेश्वरम पुत्र सुव्वा राव नि० आन्ध्र प्रदेश

7. मंणिकान्ता पुत्र नरसिम्हा राव निवासी आन्ध्र प्रदेश

चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 नवनीत भंडारी ( थानाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ), उ0नि0 सम्पूर्णानन्द जुयाल, उ0नि0 मनोज भट्ट, उ0नि0 दिनेश रावत, उ 0नि0 बिपिन खंडूरी हे0कां0 लक्ष्मण नेगी, हे0कां0 दीप प्रकाश (एसओजी),  हे0कां0 किरण कुमार (एसओजी), म0अ0उ0नि0 हेमंती मेहता हे0कां0 विमला भंडारी, कां0 चंदन नगरकोटी, कां0 नरेश, कां0 विकास, कां0 कैलास, कां0 सरदार, कां0 आदर्श, कां0 राजेन्द्र रावत ( तकनीकी सहायता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *