उत्तराखंड : पैनखंडा ज्योर्तिमठ के सतीश चंद्र राष्ट्रपति पुलिस पदक 2025 के लिए हुए नामित, भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा दिया जाता है ये सम्मान


नई दिल्ली :  गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन निरीक्षक के पद पर सेवारत उत्तराखंड के जनपद चमोली में पैनखंडा ज्योर्तिमठ के चौडारी निवासी सतीश कपरवाण को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) के लिए नामित किया गया है।

बताते चलें कि सतीश को  इससे पूर्व  वर्ष 2018 में  भारतीय पुलिस पदक (आईपीएम) के लिए चुना गया था तथा भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ओर  6 वर्ष बाद पुनः अब सतीश को उनके उल्लखेनीय एवं कठिन परिश्रम के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के  लिए नामित होना जनपद चमोली के लिए ही नहीं पूरे उत्तराखंड के लिए ही गर्व की बात है।

सतीश के राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित होने पर सभी परिवार जन और ज्योर्तिमठ क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने सतीश चंद्र को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामाएं दी है।

जनपद चमोली के पैनखंडा ज्योतिर्मठ नगर पालिका क्षेत्र के निवासी सतीश की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ में हुई। तत्पश्चात राजकीय स्नातक महाविद्यालय गोपेश्वर से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद स्टेनोग्राफी से आईटीआई भी किया था लेकिन छात्र जीवन से ही खेलों में रुचि के चलते उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स में ही जाना उचित समझा और बाद में गृह मंत्रालय में संबंध होकर सेवाएं देने लगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *