पौड़ी : सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा मैक्स वाहन में गिरा भारी बोल्डर 2  लोगों की मौत 6 घायल

कोटद्वार : सिद्धबली मंदिर के समीप सोमवार सुबह एक मैक्स वाहन में भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन किल्बोखाल से कोटद्वार आ रहा था कि सिद्धबली मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा वाहन पर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने भागकर बचाव कार्य शुरू किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार  के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया है। वाहन चालक देवेंद्र और दिनेश गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। 

घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *