गढ़वाल सभा आगरा की रामलीला 25 सितंबर से

आगरा : सोमवार 22 सितंबर से नवरात्री का शुभारंभ होने जा रहा हैं। इसके साथ ही विभिन सामाजिक संगठनों द्वारा भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन की भी शुरआत होगी। राम को अपना आदर्श मानने वाली भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्त्व है। 

उत्तराखंड में राम लीलाओं का इतिहास बहुत पुराना है। यही कारण है कि रोजगार के लिए अपने गांवों से निकलकर महानगरों में बस चुके लोग इसे आज भी जीवंत किये हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी उत्तराखंडी प्रवासी समाज की रामलीलाएं लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। 

इन्हीं में से एक गढ़वाल सभा आगरा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन करने जा रही है। जिसका आयोजन 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक गढ़वाल सभा भवन, राजपुर चुंगी, उखर्रा रोड, आगरा पर संपन्न होगा।

सभा के सचिव राजेंद्र घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कलाकारों में उत्साह बरक़रार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गढ़वाल सभा की रामलीला का उद्घाटन माननीय विजय शिवहरे जी विधान परिषद सदस्य ,आगरा फिरोजाबाद प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी  के  द्वारा किया जाएगा।

रामलील के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक झलकियों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और उत्तराखंडी व्यंजनों सहित खाने पीने की व्यवस्था भी रखी गई है। सभा समिति ने सभी नगरवासियों एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *