नई दिल्ली : विनोद नगर दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंडी मूल के समाजसेवी जो कि भाजपा कार्यकर्ता भी हैं के ऊपर 16 सितंबर रात को जान लेवा हमला किया गया। गनीमत रही कि पास पड़ोस के लोग और उत्तराखंडी समाज समय पर उनके घर पर पहुंच गया जिससे वो और उनका परिवार सुरक्षित है।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उदय ममगाईं राठी अपनी कॉलोनी में RWA के महासचिव हैं। कुछ समय से कॉलोनी में पानी की समस्या चल रही है। इसी को लेकर RWA के कुछ पदाधिकारियों के साथ तनातनी चल रही थी। 16 सितंबर को वे परिवार के साथ घर पर थे कि रात 10.30 बजे के करीब 15-20 लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी उनके घर पर आई और ये कहकर कि तुमने हमारा पानी रुकवा दिया है उनपर जान लेवा हमला करने लगे। शोर सुनकर उनके पड़ोसी वहां पहुंचे और उदय द्वारा फोन करने पर तमाम उत्तराखंडी भाई भी उनके घर पर पहुंचे जिनकी वजह से उनका परिवार सुरक्षित है। उदय राठी ने कहा इस तरह की गुंडागर्दी हम नहीं चलने देंगे।
समाजसेवी कुलदीप भंडारी ने भी तुरंत उदय राठी के घर पहुंचकर इस कायरतापूर्ण हमले का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंडियों को चाहिए कि प्रेम से संगठित होकर रहें।हमारे समाज को हरपल ऐसे संघर्षों के लिए एक होकर आगे बढ़ना होगा ताकि कोई भी इस तरह की घटना कोदुबारा अंजाम देते हुए पहले सौ बार सोचे। कहा कि सभी उत्तराखंडी व अन्य समाज के भाई बहन उदय राठी और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
इस घटना के बाद उदय और समाज के लोगों ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई। जिसके बाद हमलावरों ने माफीनामा लिखकर दिया।