उत्तराखंड : गोपेश्वर में 8 साल बाद 21 से 24 फरवरी तक आयोजित होगा वसंतोत्सव


गोपेश्वर: वसंत के आगमन पर नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में वसंतोत्सव के आयोजन के लिए एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि 21 से 24 फरवरी तक वसंतोत्सव का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पूरे आठ साल बाद आयोजित होने जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि महोत्सव को भव्य रुप से आयोजित किया जाएगा। इसके शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री धामी को न्योता दिया जायेगा। 

विगत वर्ष 2017 के बाद से गोपेश्वर में वसंतोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। इस वर्ष नगर पालिका की ओर से वसंतोत्सव आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है। 

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि इस उत्सव में मांगलिक गीतों की प्रतियोगिता, विभिन्न प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मंडल घाटी, घिंघराण, बछेर, बंड क्षेत्र और फरस्वाण फाट क्षेत्र के महिला मंगल दलों की मांगलिक गीतों के साथ ही थड़िया, चौंफुला की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। 

महोत्सव में बॉलीवुड नाइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *