चमोली खबर : आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला एवं आयुष विभाग चमोली के तत्वाधान में ग्राम सेनू में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन





कर्णप्रयाग :
बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयुष विभाग चमोली और आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला द्वारा कर्णप्रयाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेनू में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के  25 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गई। साथ ही योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार द्वारा योग्याभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। 

इस अवसर पर डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने विद्यार्थियों को जीवन में नियमित योग करने की सलाह दी और ताड़ासन व वृक्षासन के महत्व को समझाते हुए उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जीवन शैली में बदलाव और पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया। 

विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आयुष विभाग की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस तरह की शिविर समय समय पर विद्यालय और ग्राम सभाओं में लगते रहने चाहिए जिससे लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। 

इस अवसर पर श्रीमती मंजू रतूड़ी, विश्वकर्मा, लक्ष्मण नेगी, पार्थ, काव्य, आरोही, सारिका, कृष, अर्पित सहित चिकित्सालय स्टाफ एवं डॉ हिमांशु डिमरी, संजोग कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *