उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो और अपराधियों को पकड़ा क्रॉसफ़ायर में एक संदिग्ध घायल; अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार


देहरादून : ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो और आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। इस मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात दो आरोपियों के गुनियाल गांव में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दबिश दी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फर नगर और सहारनपुर जिला निवासी हैं। 

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस इससे पहले सात आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर घटना की वास्तविकता का पता लगाया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *