गाजियाबाद : हनुमान जन्मोत्सव पर राम पार्क विस्तार लोनी में निकली शोभा यात्रा समाजसेवी जयेन्द्र नेगी रहे मुख्य अतिथि


लोनी : कल देशभर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में  अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गए। राम पार्क विस्तार लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में भी बालाजी मंदिर समिति द्वारा इस पावन अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा उत्तराखंड समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जयेन्द्र नेगी का भव्य स्वागत किया गया। 

उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी ने कहा कि जो स्नेह, सम्मान और आत्मीयता मुझे प्राप्त हुई, वह मेरे जीवन के अविस्मरणीय पलों में सदैव अंकित रहेगी। बालाजी मंदिर समिति द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर, पारंपरिक घोड़ी-बग्गी में बैठाकर जो भव्य स्वागत किया गया, वह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड समाज का सम्मान है। यह अद्भुत दृश्य न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक था, बल्कि समाज की एकजुटता, प्रेम और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण भी था।

उन्होंने कहा कि मैं हृदय की गहराइयों से बालाजी मंदिर समिति के सभी सम्मानित कार्यकारिणी सदस्यों, आयोजकों एवं समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इतनी गरिमा, श्रद्धा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आप सभी का यह स्नेह, आदर और विश्वास मेरे लिए एक प्रेरणा है, जो मुझे समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर हनुमान जी की कृपा बनी रहे और हमारा समाज यूँ ही प्रेम, एकता और संस्कृति की डोर में बंधा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *