प्रवक्ता परीक्षा स्थगित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता की दो परीक्षाओं को किया स्थगित जल्द होगी नई तिथि जारी

हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इनकी अगली तिथि जल्द जारी की जाएगी। आयोग ने पिछले दिनों जारी हुए परीक्षा कैलेंडर में भी इनका जिक्र किया था।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग, सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के तहत शनिवार 9 मई को प्रवक्ता भौतिक शास्त्र और रविवार 10 मई को प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की होने वाली परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। अब नई परीक्षा तिथि अलग से जारी की जाएगी।
आयोग ने अभियर्थियों को सलाह दी है कि वे नई तिथि की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *