(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
JOSHIMATH :
चारधाम यात्रा को देखते हुए जनपद चमोली की पुलिस पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए  यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही कर है। 

बुधवार 5 जून को कोतवाली जोशीमठ को सूचना मिली की एक बस संख्या UK-08-PA-1533 का चालक बड़ी ही लापरवाही से बस चला रहा है। सूचना पर पुलिस ने  ग्रिफ टीसीपी के पास उक्त बस को रूकवाने का प्रयास किया गया लेकिन चालक द्वारा बस नहीं रोकी गयी, जिसके बाद  बैरियर लगाकर बस को रोका गया। पुलिस ने वाहन  चालक धर्मेंदर सिंह को नशे की हालत में पाया। चालक की मेडिकल जांच के उपरान्त शराब की पुष्टि होने पर धारा-184/185/207 Mv act के तहत कार्यवाही करते हुए बस को सीज किया गया है। मेडिकल जांच के आधार पर चालक के DL निरस्तीकरण की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि बस नइचार मुंबई से 20 यात्रियों को लेकर 25 मई को दिल्ली से चारधाम यात्रा के लिए आये थे और आज श्री बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर वापस दिल्ली जा रहे थे। 

पुलिस ने टैक्सी वाहनों की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *