मुख्यमंत्री धामी का स्वागत समारोह

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक : सीएम पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन यात्रा से वापिस लौटने पर बन्नू स्कूल देहरादून में स्वागत कार्यक्रम रखा गया था जहां सुरक्षा की चूक के चलते अचानक से अव्यवस्था फैल गई। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक वहां सुरक्षा दीवार बनाए पुलिस कर्मियों को धकियाते हुए सीएम के हेलिकॉप्टर तक जा पहुंचे। ऐसे में वहां पर स्थिति काबू से बाहर होने लगी लेकिन पुलिस के आला अफसरों ने समय रहते मामला संभाल लिया वरना कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी । क्योंकि उस समय सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा ही था और उसकी पंखुड़ियां भी बंद नहीं हुई थी। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ब्रिटेन यात्रा से देहरादून लौटे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए बन्नू स्कूल में स्वागत कार्यक्रम रखा था।  उनके स्वागत के लिए वहां बड़ी संख्या में आम कार्यकर्ताओं से लेकर मंत्री और विधायक तक ग्राउंड में खड़े हुए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने हेलिकॉप्टर से कुछ दूरी पर रस्सी लगाई थी और पुलिसकर्मियों का एक घेरा बनाया गया था। ताकि कोई मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक न पहुंच सके। लेकिन, कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि वे अनुशासन तोड़ते हुए  पुलिस को धक्का देते हुए इस रस्सी के घेरे को तोड़ कर हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के इस तरह के व्यवहार से वहां पर कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी क्योंकि उस वक्त हेलीकॉप्टर के दोनों रोटर चल रहे थे। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल ने एसएसपी अजय सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसपी सिटी की इस रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विस्तृत जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही इसमें सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।


 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *