लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Lok Sabha Elections 2024 Phase 6 Live Updates:
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज राजधानी दिल्ली सहित 8 राज्यों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक ओवरऑल 25.76 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी दिल्ली में 21.69 प्रतिशत तो ओडिशा में सबसे कम 21.3% मतदान हुआ है, वहीं पश्चिम बंगाल में अब तक सबसे अधिक 36.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर के अलावा, मतदाताओं ने उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों, ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान किया। 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस चरण की कुछ प्रमुख सीटें 

नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर और आज़मगढ़, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, पश्चिम बंगाल की तमलुक, मेदिनीपुर, हरियाणा की करनाल, कुरूक्षेत्र, गुड़गांव, रोहतक और ओडिशा की भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर शामिल हैं।

आज इन प्रमुख उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में लॉक हो जाएगा-धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी), मनोज तिवारी (बीजेपी), कन्हैया कुमार (कांग्रेस), मेनका गांधी (बीजेपी), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), अभिजीत गंगोपाध्याय (बीजेपी), मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी) , नवीन जिंदल (भाजपा) और राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)।

11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत 

बिहार 23.67%

हरियाणा 22.09%

जम्मू-कश्मीर 23.11%

झारखंड- 27.80%

एनसीटी दिल्ली- 21.69%

ओडिशा- 21.30%

यूपी- 27.06%

प.बंगाल- 36.88%


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *