Prasoon Joshi




PRASOON JOSHI BRAND AMBASSADOR OF UTTARAKHAND  : धामी सरकार ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शुक्रवार को सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिश्चंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए। संस्कृति निदेशालय की तरफ से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने संबंधी प्रस्ताव शाशन को भेजा गया था। 

बता दें की वर्तमान में प्रसून जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 दिसंबर 2022 को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उन्हें उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से नवाजा था। 

बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी संबंध उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा से हैं। उनका जन्म 16 सितंबर 1968 में अल्मोड़ा में हुआ था।  उनके पिता  देवेंद्र जोशी उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा निदेशक थे और मां सुषमा जोशी ने आल इंडिया रेडियो में काम किया था। प्रसून जी का बचपन और शिक्षा दीक्षा उत्तर प्रदेश में ही हुई। उन्होंने एमएससी के बाद एमबीए किया। शिक्षा के दौरान ही उनका झुकाव आर्ट और कल्चर की तरफ हुआ। 




अपनी शिक्षा के दौरान ही उन्हें कविता और स्क्रिप्ट लिखने का शौक था जिसे उन्होंने अपना कैरियर बना लिया। उनकी शुरआत विज्ञापनों के लिए स्क्रिप्ट लिखने से हुई जिसमें उन्हें काफी ख्याति प्राप्त हुई इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा से की थी और इसके बाद वो ऊंचाइयां प्राप्त करते चले गए। अपने सफलतम करियर में उन्होंने रंग दे बसंती, तारे जमीं पर, हम तुम, गजनी, दिल्ली 6 और लंदन ड्रीम जैसी फिल्मों में अपने गीतों का जादू चलाया है। फिल्म तारे नमीं पर  के लिए उन्हें बेस्ट लिरिसिस्ट का अवार्ड भी मिला था। यही नहीं कला व साहित्य में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी 

 सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के गौरव, प्रख्यात कवि, गीतकार एवं वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, ‘पद्मश्री’ प्रसून जोशी जी को हमारी सरकार ने आज आधिकारिक रूप से उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। 




इससे पूर्व ये रह चुके हैं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर 

ज्ञात हो कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार और वर्तमान क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं हालांकि बीच में महिला हॉकी खिलाडी वंदना कटारिया भी उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *