चमोली की कविता ढौंडियाल ने 67 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2024 में कांस्य पदक जीत कर बढ़ाया राज्य का मान



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
NAW DELHI : 
दिल्ली में 13 दिसम्बर से 5 जनवरी तक चल रही 67 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024 में कविता ढौंडियाल ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 

कविता ढौंडियाल मूल रूप से चमोली जिले के ग्राम रिखोली जिला गैरसैंण की निवासी हैं। उनके पिता श्री दिनेश ढौंडियाल एवं श्रीमती शकुंतला देवी गांव में रहकर किसानी करते हैं। ग्रामीण  परिवेश  में पली-बढ़ी कविता का कांस्य पदक जीतना पिछड़े क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा सकती है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कविता वर्तमान समय में आईटीबीपी में कार्यरत है और पिछले 4 वर्षों से आईटीबीपी की शूटिंग टीम में अभ्यासरत है। उन्होंने 65वीं नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। 

कविता ढौंडियाल ने सीमित संसाधनों  के  बावजूद, पदक जीत कर राज्य व अपने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। कविता का अगला सपना अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना है।  

दिव्य पहाड़ की ओर से कविता को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *