राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान 2024





DEHRADUN :
गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के छह अफसरों एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।  

इसके साथ ही उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंचों को अपने जीवन साथी के साथ 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस परेड का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा। इस खास अवसर पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न की घोषणा 




उत्तराखंड पुलिस विभाग ने 26 जनवरी को सेवा के आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देने की घोषणा की है। इस बार तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक, चार अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

सराहनीय सेवा (सेवा के आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए विपिन चंद्र पंत पुलिस उपाधीक्षक चंपावत, गजपाल सिंह रावत प्लाटून कमांडर मुख्यमंत्री सुरक्षा और धनीलाल अपर गुल्म नायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को चयनित किया गया है।

वहीं, उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए दो निरीक्षक व दो उपनिरीक्षक, जबकि सराहनीय सेवा सम्मान के लिए तीन निरीक्षक, एक दलनायक, तीन उप निरीक्षक, तीन अपर गुल्म नायक, दो अपर उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, एक फायर सर्विस चालक, एक आरक्षी और एक लांसनायक का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच देहरादून यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *