नल जल योजना 2023




RECRUITMENT
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को नल से जल की उपलब्धता के साथ ही रोजगार सृजन में भी जल जीवन मिशन भूमिका निभाएगा। इस कड़ी में उत्तराखंड में 12 वीं पास 7783 युवाओं को प्रशिक्षण देकर नल-जल मित्र बनाया जायेगा। इसके लिए प्रदेश के हर ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन किया जायेगा, जिन्हें आईटीआई के माध्यम से करीब 40 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह गांव की पेयजल योजनाओं का रखरखाव करेंगे। इच्छुक अभ्यार्थियों को स्किल इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। 




सभी गांवों में पेयजल कनेक्शन लगने के बाद इनका रखरखाव पेयजल स्वच्छता समिति की ओर से किया जाएगा। गांव के लोगों से पेयजल बिल की वसूली के साथ ही नल जल मित्र को मानदेय दिया जाएगा। आईटीआई में नल जल मित्रों को प्लंबरिंग, फिटर, इलेक्ट्रीशियन की बेसिक जानकारी दी जाएगी। ताकि वह गांव में टूटी पाइपलाइनों को जोड़ने, ट्यूबवेल में कुछ खराबी होने पर उसे ठीक कर सकें। 

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा हर घर नल योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *