उत्तराखंड : रामनगर में बिजिलेंस की बड़ी कार्यवाही LIU में तैनात दरोगा और हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा




नैनीताल :
बिजिलेंस ने नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित LUI के कार्यालय में छापेमारी कर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार LIU में तैनात दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह पासपोर्ट रिन्युअल  के नाम पर 2500 रूपये रिश्वत मांग रहे थे। वादी ने इसकी शिकायत बिजिलेंस डिपार्टमेंट में कर दी। जिसके बाद बिजिलेंस ने जाल बिछाकर इन दोनों को 2000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी बिजिलेंस धीरेन्द्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा बिजिलेंस के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप पर शिकायत की थी। जांच करने पर शिकायत को सही पाया गया। शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के समक्ष दरोगा सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरुप्रीत के तरफ इशारा किया जिसके बाद पीड़ित ने गुरुप्रीत को पैसे दिए थे। लिहाजा LIU में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *