उत्तराखंड बोर्ड ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान इस दिन से होगी परीक्षाएं





रामनगर : उत्तराखंड बोर्ड के विधयर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेंगी। 

शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसके बाद बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2,23,403 है। इसमें हाईस्कूल के 1,13,690 व इंटरमीडिएट के 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से 1 बजे तक रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!