Junior Atheletics Compitition





SPORTS: गुवाहाटी से उत्तराखंड के लिए एक और अच्छी खबर है। जनपद चंपावत के सचिन सिंह बोहरा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सचिन ने गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के वॉक रेस में रजत पदक जीता है। इस कामयाबी पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सचिन सिंह बोहरा मूल रूप से जनपद चंपावत के बाराकोट ब्लाक के अंतर्गत गल्ला गांव निवासी हैं और वर्तमान में टनकपुर के बोरागोठ में रहते हैं। वे गुवाहाटी में खेली जा रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग में 10 किमी वॉक रेस में प्रतिभाग कर रहे थे। सचिन ने 43.39 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक प्राप्त किया।




सचिन की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खुशी जताई है और ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 कि.मी. रेस वॉक (अंडर 20) प्रतिस्पर्धा में रजत पदक अर्जित करने पर चंपावत के सचिन सिंह बोहरा को हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा आपकी विजय प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपको उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!

इस प्रतियोगिता में इससे पहले उत्तराखंड की मानसी नेगी 10 किमी. वॉक रेस में और हिमांशु कुमार 5 किमी. वॉक रेस में स्वर्ण पदक अर्जित कर चुके हैं। 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *