उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024





UTTARAKHAND BOARD RESULT 2024 :
उत्तराखंड बोर्ड का हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो चुका है। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह रावत ने रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम  89.14 प्रतिशत रहा जबकि इंटरमीडिएट का 82.63 प्रतिशत परिणाम रहा है। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 1,15,666 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जबकि  इंटरमीडिएट परीक्षा में 94,020  छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें 78.97 प्रतिशत बालक उत्तीर्ण हुए और 85.96 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रही। हाई स्कूल में 100 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियांशी रावत ने  टॉप किया है। वहीं, इंटर में पीयूष और कंचन जोशी 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्तरूप से टॉप पर रहे। हाइस्कूल में दो बालक, तीन बालिकाएं, इंटर में पांच बालक तथा पांच बालिकाओं ने टापर सूची में स्थान बनाया है।




हाईस्कूल में जेबीएसजीआइसी, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ जिले की प्रियांशी रावत ने 100% अंक हासिल कर टॉप किया है। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किये है। वहीं  शिवम मलेथा  ने 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  शिवम ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।

इंटरमीडिएट  में विवेकानंद इंटर कालेज, रानीधारा रोड, अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और सरस्वती विद्यालय मंदिर कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्तरूप से टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।

10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *