चारधाम यात्रा 2025: श्री बद्रीनाथ धाम में कोतवाली का हुआ शुभारम्भ, सुरक्षित यात्रा हेतु चमोली पुलिस तैयार





जोशीमठ : 
चारधाम यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न करवाने के लिए चमोली पुलिस बड़ी मुस्तैदी के साथ सभी इंतजामों की तैयारी में लगी है। इसी के मद्देनजर  भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से पहले, आज धाम में पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार ने कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ किया। 

बता दें कि श्री बद्रीनाथ जी के कपाट 4 मई को खुलने वाले हैं। ऐसे में चमोली पुलिस प्रशासन ने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ धाम भेजा गया है। कोतवाली के संचालन हेतु उप निरीक्षक श्री नवनीत भंडारी को थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

चमोली पुलिस प्रशासन ने कहा कि चारधाम यात्रा में पधारने वाले समस्त यात्रियों व श्रद्धालुओं का हम हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। हम आपकी सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोतवाली का शुभारम्भ इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *