नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी उन्मूलन के प्रति किया जागरूक


अलीगढ़ : मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने सामुदायिक रेडियो नारद 90.4 एफएम, स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में गांव पिसावा में “100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम” के तहत नुक्कड़ नाटक किया। जिसे प्रो. प्रदीप कुमार ने लिखा एवं निर्देशित किया।

रेडियो नारद की टीम ने गांव पिसावा में टीबी उन्मूलन पर आधारित नुक्कड़ नाटक टीबी और बीवी का मंचन किया। जिसमें उन्होंने टीबी के लक्षणों तथा इलाज की प्रक्रिया को समझाया। विद्यार्थियों ने टीबी जैसे गंभीर विषय पर हास्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिसके तहत रेडियो पर कार्यक्रम प्रसारित करने के साथ संगोष्ठीयां, रैली, घर घर अभियान, नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। आरजे वीर प्रताप सिंह ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन में सामूहिक प्रयास जरूरी है। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की। आयोजन में वंश, आद्रिका, यश जयसवाल, लव कुश, पूजा सिंह, सोमी, आदित्य, सुभा, विकास, नरेंद्र, युवराज, क्षमा का योगदान रहा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *