सशक्त महिला सशक्त समाज को समर्पित रही बिजनेस उत्तरायणी की तृतीय वोमेंस प्रोफेशनल मीट


नई दिल्ली : बिजनेस उत्तरायणी द्वारा स्वरोजगार और उद्यमिता विकास हेतु चल रही निरंतर गतिविधियों के अंतर्गत दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में तृतीय वूमेंस प्रोफेशनल मीट का आयोजन 7 जून 2025 को किया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दिल्ली में फरवरी 2019 से यह क्रम निरंतर चल रहा है और भविष्य में भी कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। व्यवसाय, शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, संस्कृति, कला, योग, स्वरोजगार, पत्रकारिता, फिल्म जगत, रंगकर्म, इत्यादि में विशेष योग्यता रखने वाली कई वरिष्ठ एवं युवा प्रतिभाओं ने आयोजन में अपनी उपस्थिति दी और अपने ऊर्जादायक वक्तव्य से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन से हुई । दीप प्रज्वलन में माँ शक्ति का आवाहन हुआ जिसमें सभी विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए । विशिष्ट अतिथियों में उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट, उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष श्री पूरन चंद्र नैलवाल, उपाध्यक्ष दिल्ली विधानसभा और वर्तमान विधायक मुस्तफाबाद श्री मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार श्रीमती सीमा त्रिखा, वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरिपाल रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के दिल्ली मीडिया समन्वयक श्री मदन मोहन सती, आदि उपस्थित रहे । वरिष्ठ लोक गायिका कल्पना चौहान व विशेष रूप से पौड़ी से कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे दिव्यांग प्रतिभा कांता प्रसाद जी भी दीप प्रज्वलन में उपस्थित रहे ।


इस अवसर पर हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट समिति कि स्मारिका “द हिमालयन हाइट्स” के पांचवें अंक और कार्यक्रम पुस्तिका का अनावरण किया गया । “द हिमालय हाइट्स” के चौथे अंक का वितरण भी सभी प्रतिभागियों में किया गया । साथ ही बिजनेस उत्तरायणी के अब तक के क्रियाकलापों से सभी को अवगत कराया गया । 

विशेष व्यवस्था के तहत सभी महिला प्रतिभागियों ने अपना अपना परिचय दिया तथा अपने कार्य विशेष की जानकारी सभी को दी । साथ ही उपस्थित पुरुषों ने भी सभी महिलाओं का अभिवादन किया और सशक्त महिला सशक्त समाज की विचारधारा को प्रोत्साहित किया ।


मदन मोहन सती जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया व कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अभिनंदन किया । कुछ विशिष्ट उपलब्धियां को सबके सामने रखा गया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने-अपने विचारों से सभी का मार्गदर्शन किया । 

Loansaarthi.com, ath support services, रुद्रा ग्रुप, मौल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, पर्वतीय लोकविकास समिति, the incredible pahadi, पुराहन वेल्फेयर सोसाइटी, अमर संदेश पत्रिका, आदि ने इस कार्यक्रम के लिए विषेश योगदान दिया ।


कार्यक्रम का संचालन और संयोजन बिजनेस उत्तरायणी के संयोजक नीरज बवाड़ी ने किया । आयोजन में तारा बवाड़ी, भुवन हराड़ी, पारिशा सिंह कुंवर, मोहित व सोनू ने विशेष भूमिका निभाई ।

You missed