राजकीय नर्सिंग कॉलेज पटियालधार गोपेश्वर





GOPESHWAR :
राजकीय नर्सिंग कॉलेज पटियालधार चमोली के चतुर्थवर्षीय छात्र-छात्राओं के द्वारा रामलीला मैदान में एक दिवसीय स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ० ममता कपरवाण के निर्देशन में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एड्स के प्रति जागरूकता एवं बचाव पर लोगों को जागृत किया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एड्स जैसे गंभीर रोग के विषय में कॉलेज के बच्चों ने बड़ी गंभीरता के साथ  इससे होने वाले शारीरिक दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों को सभागार में मौजूद लोगों को विस्तार से बताया साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। 




रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी एवं चरण पादुका गौथल समिति की अध्यक्षा श्रीमती दीपा देवी, पर्यावरण प्रेमी श्री सुधीर तिवारी, महेंद्र राणा नवल भट्ट आदि मौजूद रहे। 

इस अवसर पर तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती मीना तिवारी जी ने कहा कि आधुनिकता के रंग में रंग कर आजकल लोग अपने स्वस्थ्य के प्रति लापरवाह हो गए हैं। बच्चों ने बड़ी गंभीरता के साथ समाज एवं महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए बहुत बेसकीमती जानकारियां दी और एड्स जैसे खतरनाक रोग से सचेत रहने को कहा। बच्चों ने कहा कि जागरूकता ही इस रोग को ख़त्म कर सकती है। मीना जी ने कहा कि समाज में ऐसी जानकारियां समय-समय पर दी जानी चाहिए। 




You missed