Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
UKPSC JEE Bharti






UKPSC JE RECRUITMENT :
 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पूर्व में पेपर लीक की वजह से रद्द हुई जेई भर्ती के 776 पदों को भी इसमें शामिल किया गया है। 

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2023 है। प्रदेश के शहरों देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, गोपेश्वर, नई टिहरी, उत्तरकाशी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, खटीमा, रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए जायेंगे। 




भर्ती के लिए विभिन्न विभागों में अलग अलग ट्रेडों में पद इस प्रकार हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के 9, जेई टेक्निकल के 5, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में जई सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के 6, पंचायती राज विभाग में जेई सिविल के 41, जल संस्थान में जेई सिविल के 79, जल निगम में जेई सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्लूडी में जेई सिविल 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के 2, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में सिविल के 9, आवास विभाग में जेई सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में जेई सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में 5 व  यूजेवीएनएल में 50 पदों को भरा जायेगा। 

इन पदों के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस कैटेगिरी के आवेदकों को आवेदन शुल्क 172.30 रूपये जबकि एससी-एसटी के आवेदकों को 82.30 रूपये एवं दिव्यांगों को 22.30 रूपये अदा करना होगा।