WHEATHER UPDATE :  बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम की चोटियां ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर नजारा हुआ मनमोहक व दिव्य





कर्णप्रयाग :
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले स्थानों और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई है। धाम में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फीली हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड हो रही है। ठंड से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने भी अलाव का सहारा लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं देर रात हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढक गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ  की चादर ओढ़ने से केदारपुरी बेहद ही मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रही हैं। 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने के बाद यह सीजन की पहली बर्फबारी है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में पांच नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में चार हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार है।

मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।