उत्तरकाशी में कार पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत जबकि एक घायल

उत्तरकाशी जिले के तहसील मोरी में तूफान से एक भारी भरकम पेड़ भरभरा कार  गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।

जानकारी के अनुसार यह हादसा पुरोला-मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे हुआ जहां आंधी तूफान आने से एक ऑल्टो कार के ऊपर चीड़ का पेड़ जा गिरा जिसके चलते ऑल्टो कार संख्या UK09A3544 में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।  घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला ले जाया गया है । उक्त कार मे कुल 2 व्यक्ति ही सवार बताये गये है। 

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद है तथा पेड़ को सड़क मार्ग से हटाकर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *