Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थराली पुलिस




THARALI
: पुलिस ने सेंघमारी और चोरी के इल्जाम में एक शातिर चोर को पौड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त से चोरी के मोबाइल भी जब्त किये हैं। 
जानकारी के अनुसार बुधवार 3 अप्रैल 2024 को विद्युत सब स्टेशन थराली धारी, वार्ड नंबर 3, अपर बाजार थराली में कार्यरत गंगाधर पंत पुत्र गिरीश चंद्र ने थाना थराली में आकर बताया  कि मंगलवार रात विद्युत सब स्टेशन थराली धारी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका निजी व सरकारी एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0-12/2024, धारा-380 IPC के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी द्वारा मामले को सुलझाने के लिए तत्काल पुलिस टीम का गठन कर जांज के आदेश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अमित पाल पुत्र कृष्ण पाल निवासी नया मोहल्ला नागल थाना नागल ज़िला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को चोरी की घटना होने के कुछ ही घंटो के भीतर घसिया महादेव, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल से गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के क़ब्ज़े से चोरी किए गए 2 मोबाइल फ़ोन बरामद कर उसके खिलाफ दर्ज मामले में धारा 411 को भी जोड़ा गया है।  गिरफ़्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

उ0 नि0 विनोद सिंह रावत, आरक्षी कृष्णा भण्डारी, आरक्षी राजेंद्र सिंह रावत (एसओजी) अभियुक्त को पकड़ने के लिए गठित टीम के सदस्य थे। 





You missed