UKSSSC AAO Exam 2023:
  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उत्तराखण्ड सरकार के कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना  3 अक्टूबर को जारी की गई थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज  वीरवार 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 5 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी के कुल 34 पदों पर भर्ती की जानी है।

उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन हेतु आवेदकों को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के होम पेज पर दिए गए लिंक से वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आवेदक अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, राज्य के एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये होगा।




उत्तराखण्ड सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कृषि में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त किया होना चाहिए। प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले या एनसीसी का बी या सी प्रमाण-पत्र प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

उक्त पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में उत्तराखण्ड सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों को अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आवेदन करना होगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *