कामधेनु खादी एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान दीनदयाल धाम फरह




KAMDHENU KHADI EWAM GRAMODHYOG SEWA SANSTHAN
: बुधवार 3 मई 2023 को दीनदयाल धाम फरह में कामधेनु खादी एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान  के हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन डॉ. अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात दीनदयाल धाम स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ । ततपश्चात केंद्र पर मशीन पूजन के साथ ही हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात हो गयी ।

संस्थान में बुनकरों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड से बुलाया गया है। वहीं  प्रशिक्षण लेने के लिए परखम ग्राम से लगभग 35 बुनकरों ने अपना पंजीकरण करवाया है। 




इस अवसर पर डॉ. अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा ने कहा कि देश में हथकरघा कुटीर उद्योग के लिए भारत सरकार हर संभव प्रोत्साहन दे रही है । उन्होंने कहा कि भारत में 35 लाख बुनकर श्रमिक हैं जिसमें 8.5 लाख पुरुष व 26.5 लाख महिला बुनकर  हैं । उन्होंने दीनदयाल धाम द्वारा प्रशिक्षित बुनकरों को प्रोत्साहन देने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया । 

सांसद जी ने परखम ग्राम से बुनकर परिवारों के 2 छात्रों का सम्मान भी किया । इनमें से कृष्णा झा जिन्होंने हाईस्कूल में 97.67% अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया और दूसरे छात्र योगेश कुमार ने हाई स्कूल में 91.17% अंक प्राप्त किये है। 

हथकरघा का प्रशिक्षण देने उत्तराखंड से आये वीरेंद्र सेमवाल ने बताया कि वैज्ञानिक दौर में हथकरघा उद्योग में भी बदलाव देखने को मिल रहे है। अब ऑटोमेटिक व सेमी ऑटोमेटिक मशीनें मार्किट में आ गयी हैं जिससे बुनकरों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों में भी तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही है, साथ ही भारत में हथकरघा उत्पादों की डिमांड भी दिनों-दिन बढ़ रही है । उन्होंने विशेष प्रकार के योगामैट बनाने वाली मशीन पर अलग से प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया है जिससे उन्नत गुणवत्ता वाले योगा मैट तैयार किये जा सकें । 




कामधेनु खादी एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी ने कहा कि संस्थान अभी केवल 2 मशीनों से प्रशिक्षण प्रारम्भ कर रहा है किंतु भविष्य में हमारे द्वारा एक बड़ा प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया जाएगा जिसमें इछुक युवक/युवतियां हथकरघा का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।  

दीनदयाल धाम के डायरेक्टर श्रीमान सोनपाल जी ने कहा कि दीनदयाल धाम पर कपड़ा सिलाई आदि के प्रशिक्षण चलते हैं । संस्थान प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को  दीनदयाल धाम पर ही रोजगार उपलब्ध कराता है जिससे आर्थिक रूप से बुनकरों का जीवन स्तर सुदृढ़ होता है। 

कार्यक्रम का कुशल संचालन कामधेनु खादी एवं  ग्रामोद्योग संस्थान के सचिव नितिन बहल ने किया तो समिति की उप मंत्री रीना सिंह ने वंदेमातरम गीत का गान  कर सबको एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया। 

इस अवसर पर उद्योगपति वेदप्रकाश जी खादी, समिति के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, समिति के कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, प्रदीप मेहता, डॉ हेमेंद्र यादव, हरिशंकर शर्मा, डॉ अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश सरकार, MSME के सहायक निदेशक डॉ मुकेश शर्मा, राजवीर सिंह, डॉ मालती मिश्रा सदस्य स्मारक समिति, डॉ सुनीता अवस्थी, नरेंद्र पाठक, राम पाठक, मानवेन्द्र चौधरी, गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत, भूपेश जिला उपाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच, महिपाल सिंह जिला महामंत्री भाजपा इत्यादि मौजुद रहे।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *