Word post day 2023


WORD POST DAY 2023 : उत्तराखंड में डाकघरों की तस्वीर अब बदलने वाली है। यहां ग्रामीण डाक घरों को भी इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। बहुत जल्द लोगों को डाकघरों में ऑनलाइन सुविधाएँ मिलने लगेगी।

मंगलवार को घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए  निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि विश्व डाक सप्ताह के अवसर पर वित्तीय सशक्तिकरण के अंतर्गत डाक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राहकों को विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

कहा कि डाक विभाग की इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्रामीण स्तर के 2341 डाक घरों को 4 और 5 G ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है। एक अक्टूबर से इस व्यवस्था को लागू किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 11 अक्टूबर को डाक संग्रह टिकट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 12 अक्टूबर को पार्सल दिवस एवं 13 अक्टूबर को अत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इसके साथ ही महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए विभाग द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना, दर्पण एप नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पार्सल की सुविधा के लिए कियोस्क मशीन का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पांच हजार आर्टिकल बुक किए गए। वहीं विभाग को पार्सल से 50 लाख की धनराशि अर्जित हुई है। इसके अलावा ग्राहकों के सुविधा के लिए प्रदेश के सभी डाकघरों में आधार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

निदेशक डाक एवं सेवाएं चमोला ने बताया कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक पांच किलोमीटर के दायरे में एक डाकघर खोलने का है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। हमें अब तक 109 आवेदन मिल चुके हैं। भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही डाकघर खोलने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की आय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कंपनियों से अनुबंध किया गया है।

निदेशक ने विश्व डाक सप्ताह को सफल बनाने के लिए पोस्ट मास्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सहायक पोस्टमास्टर जनरल एचएस नेगी, सहायक अधीक्षक बद्री प्रसाद थपलियाल, सारिका गुप्ता, सत्यपाल सिंह बिष्ट, बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *