उत्तराखंड में सफर करना हुआ मेंहगा बसों की टिकटों के बाद अब मासिक पास के भी बढे दाम 




देहरादून:
कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा बसाें की टिकटों में बेतहासा वृद्धि के बाद अब मासिक पास के किराए में भी 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। निगम ने नया किराया मंगलवार को अपनी साइड पर अपडेट कर दिया है।  उत्तराखंड परिवहन निगम बस स्टेशन से 75 किमी की परिधि के लिए बसों के मासिक पास बनाता है। प्रदेश भर में लगभग 15 हजार लोगों के मंथली पास बने हुए हैं।

हाल ही में रोडवेज प्रबंधन ने बसों के किराए में बीस फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद पर्वतीय मार्ग पर एक रुपये 56 पैसे और मैदानी मार्ग पर दो रुपये 19 पैसे प्रति किलोमीटर यात्री किराया हो गया। लेकिन मासिक पास का किराया अभी तक नहीं बढ़ाया गया था। किंतु मंगलवार को प्रबंधन ने मासिक पास का किराया भी बढ़ा दिया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सफर के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। 




परिवहन निगम महाप्रबंधक(प्रशासन) दीपक जैन ने कहा कि जिस हिसाब से टिकटों का रूटीन किराया बढ़ाया गया है, उसी हिसाब से मंथली पास का किराया भी बढ़ा है। पास पर किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाती है। नया किराया ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *