पौड़ी : उत्तराखंड में गुलदार का आतंकपौड़ी खबर : गुलदार ने 7 वर्ष के बच्चे पर हमला कर किया घायल ताऊ की बाहदुरी ने बचाई बच्चे की जान





पौड़ी :
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी न किसी जिले से गुलदार के हमले की खबर सामने आती है। ताजा मामला पौड़ी विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर का है।  जहां गुलदार ने एक सात साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठांगर गांव के मोहन सिंह के 7 वर्ष के बेटे कार्तिक कुमार और उसकी छोटी बहन चार वर्षीय माही सुबह सात बजे शौचालय गये थे, तभी गुलदार ने मौका पाकर कार्तिक पर आत्मघाती हमला कर दिया। वो तो गनीमत रही कि हमले के वक्त बच्चे के ताऊ कुलदीप आस पास ही थे। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर  वो मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ा लिया । इस बीच और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, उनका शोर सुनकर गुलदार वहां से भाग गया।  कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार्तिक के पिता मोहन सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। मोहन सिंह के घर में शौचालय नहीं है इसीलिए परिवार को  शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। 




गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह छोड़ देते हैं, जिससे गुलदार जगह-जगह आत्मघाती हमला कर देते हैं। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *