कर्णप्रयाग





कर्णप्रयाग
 : वीरवार को यूकेडी के दिग्गज नेता व कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार उमेश खंडूड़ी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल व भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य समीर मिश्रा ने उन्हें पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।




भाजपा में शामिल होने पर उमेश खंडूड़ी ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय व विशाल राजनैतिक संगठन-भाजपा का अंग बनकर गौरवांवित व सुदृढ़ अनुभव कर रहा हूं।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के करकमलों द्वारा दल में सम्मिलित होने पर और जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी जी, विधायक श्री अनिल नौटियाल जी, स्नेहिल श्री समीर मिश्रा जी, जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद नेगी जी, परम स्नेही धनसिंह नेगी जी, नैनवाल दीदी जी व अन्य सम्मानित सदस्यों के सहयोग से एक नई राजनैतिक यात्रा का शुभारंभ कर रहा हूं। आप सब का प्यार व सहयोग जो आज तक बना हुआ था, उसी कामना से समस्त क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा देश व प्रदेश हित के लिए सबको साथ लेकर एक नए भारत की राह पर आगे बढ़ रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा की नीतियों के साथ चलकर में अपने जनपद व प्रदेश के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *