Vigilance raid




RUDRAPUR :
सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीएमओ कार्यालय रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग के एक संविदा कर्मचारी और एक अधिकारी को 16 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने क्षय रोग निदान कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कमीशन मांगा था। खटीमा निवासी राजेंद्र मेहता की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई। 




एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि शिकायत कर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति से क्षय रोग के निदान के लिए उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गए प्रचार-प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग की गई थी। जिसके बाद बिजिलेंस की टीम ने सोमवार को चिकित्सा विभाग के लेखाकार संविदा कर्मी अनिल जोशी को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जबकि एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को नौ मई को विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीताल की अदालत में  पेश किया जाएगा। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *