Gopeshwar





कर्णप्रयाग :
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की खास पहल पर गुरूवार को सीमांत जनपद चमोली में युवाओं के लिए 13 दिवसीय हेयर ड्रेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।  जनपद के सभी विकासखंडों से युवा इसमें उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्थानीय युवाओं की डिमांड पर हैयर कटिंग प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हेयर कटिंग एक आर्ट है, इसमें कम संशाधनों में एक अच्छा स्वरोजगार किया जा सकता है। गांव क्षेत्रों में हेयर ड्रेसर की बहुत मांग रहती है और प्रतिभाशाली युवा इसमें बहुत जल्दी सफलता हांसिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार के लिए पीएमईजीपी से सब्सिडी पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।




आरसेटी निदेशक ने बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में जनपद के 9 विकासखंडों के 24 युवाओं को हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने पर युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही स्वरोजगार खोलने में पूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हेयर डेसिंग का आगे भी सतत रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग द्वारा जिले के 100 लोगों को प्रशिक्षत करने का लक्ष्य रखा गया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *