जय सिया राम


Raghukul Nandan Ramdulare Kaushalya Ke Lal song is viral in Ayodhya  : अयोध्या में आजकल एक भजन रघुकुल नंदन रामदुलारे कौशल्या के लाल काफी वायरल हो रहा है। इसे लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इस वायरल गीत से एक बार फिर उत्तराखंड चर्चा में है और हो भी क्यों न क्योंकि इस गीत को गाया है मधुर कंठ के धनी सर्वेश्वर बिष्ट ने।

https://youtu.be/MDUi3XF_7qc?si=J0-F5hgCOBi-92tH

बता दें कि गायक, संगीतकार, गीतकार, एवं कवि सर्वेश्वर बिष्ट जी विगत 30 वर्षों से दिल्ली के एक स्कूल में संगीत अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और वेदीखाल महोत्सव सेवा ‌ समिति के‌ संरक्षक ‌ भी‌ हैं । वे वर्षों से उत्तराखंड की संस्कृति, लोकगीत,  रीति, रिवाज परंपराओं को संजोए रखने में गुंजन कला केंद्र के माध्यम से अपनी संस्कृति के लिए काम करते आ रहे हैं । अपनी भाषा एवं लोक संगीत को जन-जन  तक पहुंचाने में इनका विशेष योगदान रहा है।




यही नहीं वो दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी, संस्कृत अकादमी, साहित्य कला परिषद एवं संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से भी लगातार अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं । इसके साथ ही उन्हें शास्त्रीय संगीत में भी महारत हासिल हैं। उन्होंने हिंदी में भी अनेकों गीत व भजन गाए हैं। उत्तराखंड संगीत जगत में उन्होंने अपना एक मुकाम हासिल किया है।

कुछ दिन पूर्व कुलदीप गौनियाल जी द्वारा रचित एक गीत रघुकुल नंदन रामदुलारे कौशल्या के लाल सर्वेश्वर बिष्ट जी द्वारा गाया गया है, जो इस समय अयोध्या में खूब सराहा जा रहा है लोगों द्वारा काफी सराहना गीत को मिल रही है इस गीत में संगीत विनोद पांडे जी ने दिया है यह समस्त उत्तराखंड समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

उत्तराखंड व देश के महानगरों में रह रहे समस्त उत्तराखंड वासियों ने कहा कि जहां पूरा देश राममय हो रखा है ऐसे में सर्वेश्वर बिष्ट जी के गीत जय श्री राम को देश के लोग पसंद कर रहे हैं, ये हम सबके लिए गर्व की बात है। प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सभी ने सर्वेश्वर बिष्ट और उनकी टीम को बधाई  व शुभकामनाएं दी है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *