चमोली खबर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के मतदान के लिए 89 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक सुरक्षित पहुंची





कर्णप्रयाग :
जनपद चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए 24 जुलाई को 258 मतदेय स्थलों पर होने वाले प्रथम चरण की वोटिंग के लिए मंगलवार को 89 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों तक सुरक्षित पहुंच गई हैं। 164 पोलिंग पार्टियां आज बुधवार को रवाना हुई हैं। जनपद में सुचारु और निर्बाध चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। 

मंगलवार को ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक के दूरस्थ मतदेय केंद्रों के लिए 89 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। ज्योतिर्मठ विकासखंड की पांच पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना हो गई थीं जबकि नजदीक के मतदान केंद्रों के लिए 164 पार्टियां बुधवार को रवाना हुई है। 




प्रथम चरण के तहत चार विकासखंडों के ग्राम पंचायतों के लिए कुल 258 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए सभी पोलिंग पार्टियों के साथ एसडीआरएफ के जवानों को भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है।पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निर्बाध रुप से पूर्ण करवाने की सभी तैयारियां कर ली गई है।

जनपद में द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को होना है जिसके लिए 26 और 27 जुलाई को पोलिंग पार्टियां विकास खण्ड मुख्यालयों से रवाना होंगी।




   


          




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *