थराली इंटर कॉलेज


कर्णप्रयाग : चमोली जिले के थराली स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई । आज दोपहर को स्कूल  भवन का अगला हिस्सा अचानक से भरभरा कर ढह गया। गनीमत यह रही कि उस समय स्कूल में छुट्टी हो गई थी और सभी विद्यार्थी व गुरुजन स्कूल से जा चुके थे।

जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी आदर्श इंटर कॉलेज थराली में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चला तथा सभी विद्यार्थी और शिक्षक नियमित समय पर छुट्टी होने के बाद स्कूल से निकल चुके थे। उनके चले जाने के चंद समय बाद ही दोपहर को लगभग 2:30 बजे अचानक से ही स्कूल के मुख्य भवन के बरामदे वाला हिस्सा भरभरा कर जमीन पर गिर पड़ा। यदि यह घटना स्कूल समय में होती तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता था।

स्कूल के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फर्सवाण ने बताया कि घटना स्कूल बंद होने के बाद हुई जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *