सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई





PUSHKAR SINGH DHAMI BIRTHDAY :
शनिवार 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के उपरांत बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को अपने हाथों से भोजन भी कराया साथ ही बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच देख बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं और सीएम धामी द्वारा पौधरोपण भी किया गया ।




सीएम सिंह धामी ने कहा कि सभी विद्यार्थी सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में एक सुदृढ़ नींव की भांति महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कहा कि आप जीवन में जो भी काम करे उसे पूरे मनोयोग के साथ करें। भविष्य में आप जिस भी फील्ड में कार्य  करना चाहते हैं, उसके लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, क्योंकि जब भी हम किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से आगे बढ़ते हैं तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित केंद्र व राज्य के तमाम मंत्रियों सहित कई नेताओं ने बधाई दी। 






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *