गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर को 24 साल बाद मिली छात्रा अध्यक्ष एबीवीपी की अभिरुचि नौटियाल बनी अध्यक्ष




STUDENT UNION ELECTION :
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में आज सुबह 8 बजे से छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव शुरू हुआ। चुनावों को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। वे अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए काफी तादाद में वोट करने उतरे।  

विश्वविद्यालय परिसर ने चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिसर छात्रसंघ को 24 साल बाद दूसरी छात्रा अध्यक्ष मिली। एबीवीपी प्रत्याशी अभिरुचि नौटियाल, एनएसयूआई के प्रत्याशी राजकुमार नेगी को पराजित कर अध्यक्ष बनी। 

सचिव पद पर एनएसयूआई के अमन नेगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष नेगी को हराया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी आलोक नेगी को जीत मिली। वहीं यूआर पद पर आर्यन संगठन के अंकुश थपलियाल ने जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो० पीयूष सिन्हा ने चुनाव परिणाम घोषित किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *