उत्तराखंड : चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की मतदाता सूची की फ्रीज 15 सितम्बर तक नहीं बन पाएंगे नए वोटर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देहरादून : उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुवात अगले सप्ताह से होने वाली है इससे पूर्व चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की मतदाता सूची फ्रीज कर दी है। फिलहाल अब इसमें न तो नए वोटर जुड़ सकते हैं और न ही हटाए जा सकते हैं। एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होगी जिसके बाद ही यह रोक हटेगी। तब तक सभी तरह के आवेदन जरूर किए जा सकते हैं।
उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत 29 मई 2026 से होने वाली है, इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जिला स्तर पर 7 जून तक प्रशिक्षण होंगे। 8 जून से सात जुलाई के बीच बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर का गणना प्रपत्र लोगों से भरवाने के बाद वापस जमा करेंगे। इस दौरान इस मतदाता सूची में कोई नया वोट नहीं जोड़ सकते। न ही किसी पुराने आवेदन पर कोई बीएलओ कार्यवाही कर सकता है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एसआईआर के कारण यह बंदिश रहेगी। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सभी आवेदनों पर कार्यवाही शुरू हो जाएगी। हालांकि एसआईआर के दौरान नए वोटर बनाने से लेकर सभी कार्यों की आवेदन प्रक्रिया जरूर जारी रहेगी।

