हिमालयन क्रांति पार्टी का ऋषिकेश में भव्य रोड शोहिमालयन क्रांति पार्टी का ऋषिकेश में भव्य रोड शो जनता से किया सीधा संवाद

ऋषिकेश : पहाड़ स्वाभिमान यात्रा पहाड़ों से उतरकर मंगलवार 9 जून को योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यहां पहुंचकर हिमालयन क्रांति पार्टी (HKP) ने ऋषिकेश विधानसभा से घोषित अपने प्रत्याशी एडवोकेट आशुतोष कोठारी के साथ पूरे बाजार में भव्य रोड शो कर जनता से सीधा संवाद किया।
यह रोड शो यात्रा संयोजक एवं प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव श्री शंकर दत्त सती, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह गुसाईं के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गाड़ियों के काफिले एवं कार्यकर्ताओं के हजूम के साथ गीता नगर, काले की ढाल, बनखंडी, त्रिवेणी घाट होते हुए पूरे ऋषिकेश बाजार में निकला।
रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिमालय क्रांति पार्टी के घोषित प्रत्याशी आशुतोष कोठारी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर माहौल बनाया।
इस दौरान हिमालयन क्रांति पार्टी ने “हिमालय से प्रेरणा क्रांति से निर्माण” का संदेश देते हुए ऋषिकेश की जनता से ट्रैफिक, रोजगार और विकास की मांग को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
रोड शो में पार्टी की सुश्री पूजा चमोली जिला अध्यक्ष देहरादून, श्री अनूप बसलियाल जिला अध्यक्ष टिहरी, श्री पपेंद्र सिंह रावत जिला महासचिव पौड़ी, श्री ध्रुव सिंह भंडारी, श्री मोहन सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री राम दत्त, अभिषेक घनशाला, पंकज बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।शामिल हुए।
पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि ऋषिकेश की आवाज अब विधान भवन में जोरदार तरीके से उठाई जाएगी और पहाड़ के स्वाभिमान के लिए यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!