लोनी, गाजियाबाद। उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, रामपार्क विस्तार द्वारा आगामी 15 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में समिति अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने SBN ग्रुप की चेयरमैन आदरणीया श्रीमती पुष्पा रावत जी एवं प्रमुख साहब श्री अनिल कासाना जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 का निमंत्रण पत्र सादर भेंट किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस विशेष अवसर पर समिति के वरिष्ठ सलाहकार श्री हरेंद्र पटवाल जी, प्रचार एवं मीडिया प्रभारी श्री नीरज चौधरी जी तथा उत्तर प्रदेश वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी व वरिष्ठ सदस्य श्री चंदन सिंह रावत जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
SBN ग्रुप के कार्यों और उत्तराखण्ड की गौरवशाली पहचान पर चर्चा
मुलाकात के दौरान SBN ग्रुप द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज, आईटीआई, विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की गई। वहीं, श्री अनिल कासाना जी ने उत्तराखण्ड के प्रवासी समाज की प्रतिभा, परिश्रम, सामाजिक एकजुटता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने देश के गौरव पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत जी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का विशेष उल्लेख करते हुए उत्तराखण्ड की गौरवशाली पहचान को रेखांकित किया।
गणमान्य अतिथियों ने दी उपस्थिति की पूर्ण सहमति
इस भेंटवार्ता की सबसे विशेष बात यह रही कि श्रीमती पुष्पा रावत जी एवं श्री अनिल कासाना जी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया है। दोनों ही गणमान्य विभूतियों ने आगामी 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देने की पूर्ण सहमति प्रदान की है।
लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण है मुख्य उद्देश्य
समिति अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी ने बताया कि इस उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोकभाषा, समृद्ध परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और लोनी क्षेत्र में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डी समाज को एक साझा मंच पर एकजुट करना है। उन्होंने दोनों गणमान्य व्यक्तित्वों के आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं सहयोग के लिए उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

