चमोली खबर : पोखरी कर्णप्रयाग मार्ग समयावधि पर पूर्ण न करने के एवज में ठेकेदार पर लगा 1 करोड़ 16 लाख रूपये का जुर्माना




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग : 
पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के सुधारीकरण का काम समय पर पूर्ण न करने के एवज में ठेकेदार के खिलाफ एक करोड़ 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

लोक निर्माण विभाग, पोखरी, के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया  कि पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए आरजी बिल्डवेल इंजीनियर्स लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया था जिसके तहत उन्हें 30 अगस्त 2022 से  29 फरवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करना था ।

अभियंता ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा मार्ग के कार्य की प्रगति बहुत धीमी है। इस संबंध में ठेकेदार से बार-बार पत्राचार करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं कराया गया ।

अनुबंध के अनुसार समयावधि तक कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एक करोड़ 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग, गोपेश्वर द्वारा ठेकेदार को ‘कारण बताओ’ नोटिस भी जारी किया गया है ।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *