उत्तराखंड : पौड़ी के पाबौ विकासखंड में भालू ने महिला पर किया हमला महिला की हालत गंभीर




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पौड़ी :
उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार 4 फ़रवरी को एक बार फिर जनपद पौड़ी के पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में चारा लेने जा रही महिला पर भालू ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें भालू से बचाया। घायल महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे खंडुली गांव की महिला ज्योति देवी, पत्नी जगदीश अपनी छह सात सहेलियों के साथ पास के जंगल में चारा काटने जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया लेकिन हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चेहरे, हाथ और पैर पर चोट आई है।घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया। 

जिला पंचायत सदस्य कलूण भरत रावत ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया। इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से संपर्क किया गया। जिसके बाद महिला को एयर एंबुलेंस से देहरादून में मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *