चमोली खबर : थराली क्षेत्र में शार्ट सर्किट से लगी आग घर में सो रहे दादी पोते की झुलसने से मौत तीन अन्य बुरी तरह झुलसे




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग :
थराली तहसील से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। यहां पातला (ताल) गांव में एक घर के अंदर शार्ट सर्किट हो जाने से भीषण आग लग गई।  इस भयावह हादसे में घर के अंदर सो रहे दादी-पोते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस व प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बुरी तरह झुलसे तीनों लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र के पाटला (तोक) निवासी दिनेश गढ़िया के घर पर बीती रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग घर की ऊपरी मंजिल में लगी और वहां सो रही दिनेश की मां हरपा देवी और उनका 10 वर्षीय मासूम बेटा इस आग की चपेट में आ गए और उनकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर पांच लोग सोये हुए थे। 

इस घटना से मृतकों के परिवार और परिचितों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम घटना की जांच में लगी हुई है। 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *